
यूपी के बांदा जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। केन नदी में पांटून पुल से गुजर रहा ट्रक नदी में जा गिरा। कई लोग डूबे। एक शव बरामद हुआ है। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अन्य लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम बुलाई गई। यह घटना पैलानी थाना क्षेत्र के गलौली घाट की है।
