तीसरी शादी रचाने को दूसरी पत्नी की हत्या की, जानें पहली वाइफ के साथ हैवान पति ने क्या किया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

तीसरी शादी रचाने को दूसरी पत्नी की हत्या की, जानें पहली वाइफ के साथ हैवान पति ने क्या किया

कासगंज: उत्तर प्रदेश  में एक ऐसे हैवान पति की कहानी सामने आई है, जिसके कुकर्मों को जानकर आपका भी खून खौल उठेगा. कासगंज के रहने वाले एक युवक ने कथिततौर पर अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी है और उसने एक अन्य युवती से तीसरी शादी रचाई है. यह घटना शनिवार की है, जब दूसरी पत्नी की हत्या कर दी गई. आरोप है कि रेलकर्मी जितेंद्र ने ही तीसरी शादी करने के लिए अपनी दूसरी पत्नी निशा की हत्या की है. इतना ही नहीं, उस पर आरोप है कि वह पहली पत्नी की भी हत्या कर चुका है. यानी जितेंद्र पर आरोप है कि उसने तीन शादी की है और दो पत्नियों की हत्या कर चुका है.अमर उजाला की खबर के मुताबिक, दूसरी पत्नी से आरोपी को एक बेटी भी है, लेकिन आरोपी शव के साथ ही एक साल की बेटी को पैतृक घर में ही छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी की दूसरी शादी ढाई साल पहले निशा नाम की लड़की के साथ हुई थी. आरोपी रेलकर्मी है और वह लखनऊ में तैनात है, मगर उसका घर आवास विकास कॉलोनी में है. उस पर आरोप है कि उसने पत्नी का शव पैतृक घर में ले जाकर डाल दिया.मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि आरोपी जितेंद्र अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर चुका है. शादी के समय उसने पहली पत्नी की मौत की वजह बीमारी बतायी थी. परिजनों ने आरोप लगाया कि जितेंद्र ने अब तीसरी लड़की से लखनऊ में कोर्ट मैरिज कर ली है. तीसरी शादी करने के लिए ही उसने निशा की हत्या की है. परिजनों ने मृतका को अक्सर मारने-पीटने का आरोप भी लगाया है.फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी के घर और उसके आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और अब सुराग की छानबीन की जा रही है. फिलहाल, आरोपी जितेंद्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस कोर्ट मैरिज के आरोपों की भी छानबीन करेगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies