यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा-अगले 24 घंटे बेहद कठिन, आज होगी रूस से बात
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा-अगले 24 घंटे बेहद कठिन, आज होगी रूस से बात

7:02 (IST)
US ने रोमानिया भेजा F-35 लड़ाकू विमान 
अमेरिकी रक्षा विभाग ने ट्वीट कर दावा किया है कि उसका F-35 लाइटनिंग II रोमानिया के 86वें एयरबेस पर उतरा है. ट्वीट में कहा गया है कि क्षेत्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने और सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए रोमानिया के 86वें एयर बेस पर उतरा है अमेरिकी वायुसेना उतरी है.  
सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए रोमानिया के 86वें एयर बेस पर उतरा है अमेरिकी वायुसेना उतरी है.  

6:54 (IST)
यूक्रेन संकट पर यूएन में आज आपात बैठक
139 सदस्यी देशों वाला संयुक्त राष्ट्र संघ में आज यूक्रेन संकट पर आपात बैठक बुलाई गई है. बैठक में पश्चिमी देश रूस को अलग-थलग करने की रणनीति पर चर्चा के तहत प्रस्ताव पास करने की योजना बनाई है. 

नई दिल्ली. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश के लिए अगला 24 घंटा बेहद चुनौतियों से भरा है. उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ बातचीत में यह बात कही है. यूक्रेन पर रूसी हमले का आज चौथा दिन है. हालांकि अब तक यूक्रेन रूस के साथ दृढ़ता से मुकाबला कर रहा है. ऐसे में अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो यह पूरी दुनिया के लिए नया संकट पैदा कर सकता है. व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हम पूरे देश में दृढ़ता से लड़ रहे हैं.

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए इंडिगो विमान रवाना
इधर देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के बाद बुडापेस्ट और बुखारेस्ट से उड़ानों का परिचालन करेगी. विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने अनुसार, फिलहाल कंपनी ने बुडापेस्ट (हंगरी) और बुखारेस्ट (रोमानिया) से एक-एक उड़ानों के परिचालन का फैसला लिया है. दोनों उड़ानें इस्तांबुल के रास्ते परिचालित होंगी. इससे पहले कंपनी ने बुडापेस्ट से दो उड़ानों के परिचालन की बात कही थी. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यात्रा कार्यक्रम में बदलाव हुआ है और अब सोमवार को इस्तांबुल से बुडापेस्ट के लिए एक विमान उड़ान भरेगा जो मंगलवार को दिल्ली लौटेगा. अधिकारी ने बताया कि एक अन्य विमान सोमवार को इस्तांबुल से बुखारेस्ट के लिए उड़ान भरेगा और मंगलवार को दिल्ली लौटेगा. यात्रा कार्यक्रम में बदलाव के कारणों की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है.
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies