कुशीनगर में बोले अखिलेश यादव- मैं स्वामी प्रसाद मौर्य का 2011 से कर रहा था इंतजार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कुशीनगर में बोले अखिलेश यादव- मैं स्वामी प्रसाद मौर्य का 2011 से कर रहा था इंतजार


कुशीनगर. सपा प्रमुख अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Election 2022) के प्रचार के दौरान कुशीनगर में भाजपा पर जमकर हमला बोला है. इस दौरान रैली में जबरदस्‍त भीड़ से उत्‍साहित सपा प्रमुख ने भाजपा का साथ छोड़कर यूपी चुनाव 2022 से पहले साइकिल की सवारी करने वाले और फाजिलनगर विधानसभा सीट से पार्टी कैंडिडेट स्‍वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्‍होंने कहा कि मैं मौर्य जी का 2011 से इंतजार कर रहा था, अगर वो उस समय हमारे पास आ गए होते तो हमें 5 साल बुरे दिन नहीं देखने पड़ते. अगर ये 2017 में भी आ गए होते तो आज उत्तर प्रदेश आगे दिखाई देता. इसके साथ अखिलेश यादव ने कहा, ‘मुझे पता है कि फाजिलनगर के लोग किसी की गर्मी निकाल देंगे. न केवल गर्मी निकालेंगे बल्कि स्वामी प्रसाद मौर्य के आने के बाद बीजेपी की भाप निकल जाएगी.’
सपा प्रमुख ने योगी पर कसा तंज
इसके साथ सपा प्रमुख ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे बाबा सीएम घबराए हुए हैं, आजकल उनका चेहरा देखा या नहीं. उनके चेहरे पर 12 बज गए हैं. चेहरे को ढंग से देखना, उनके होश उड़ गए हैं. साथ ही कहा कि बाबा सीएम ने मठ में जाने की तैयारी है. लखनऊ से गोरखपुर के लिए टिकट कटा लिया है. साथ ही कहा कि मौर्य ने जब बहुजन समाज पार्टी को छोड़ा था, तब सपा में आ गए होते तो यूपी को उतने बुरे दिन नहीं देखते पड़ते. हालांकि जब मुझे सबसे ज्यादा जरूरत थी जब दलितों और पिछड़ों के साथ अन्य हुआ, तब इनके आ जाने से दूसरी हवा चलने लगी. वैसे तो विधानसभा में हम लोग आमने सामने बैठते थे, अगर कोई दमदारी से अपनी बात रखता था तो सबसे ज्यादा यही जवाब देते थे.अब हम दोनों सरकार चलाएंगे
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले आमने-सामने बैठते थे, लेकिन अब साथ बैठकर सरकार चलाएंगे. जिनको आजादी के बाद न्याय नहीं मिला उन्हें हम न्याय दिलाएंगे. हम भी 3 चरण में चुनाव लड़े इन्होंने प्रचार किया. हो सकता है कि वो सबसे बड़ी जीत हो, लेकिन वो कोई जीत नहीं जब तक यहां जीत ना मिले. बीजेपी वालों की जमानत जब्त हो जानी चाहिए. भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एक नेता तो दंडवत हो गया और एक नेता कान पकड़ कर उठक बैठक कर रहा है. यही नहीं, एक नेता तेल मालिश कर रहा है. ये डबल इंजन की हालत है,जनता समझ गई है इसलिए इनकी झूठ की पटरी उखाड़ फेंकने को तैयार है.
अभी डीएपी में 5 किलो की चोरी हो रही है. ये सरकार में आ गए तो हो सकता है कि डीएपी में 10 किलो की चोरी होगी. जैसे जैसे मंहगाई बढ़ी और कंपनी ने कहा मुनाफा पूरा करना है तो पारले जी की बिस्किट छोटी होती चली गई. बाबा कह रहे हैं हवाई चप्पल वाला हवाई जहाज में चलेगा. हमारे नौजवान 3 साल से फौज की तैयारी कर रहे हैं उन्हें फौज में जाने का मौका नहीं मिला, गर्मी निकालने वालों की गर्मी निकालने के बाद हम फौज की नौकरी देंगे. साथ ही कहा कि बीजेपी के लोग जातीय जनगणना नहीं करना चाहते हैं, लेकिन हम जाति के हिसाब से जनगणना कराकर सभी जातियों को लाभ पहुंचाएंगे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies