भाजपा नेता के दफ्तर में पूर्व कर्मचारी ने की थी लूट, प्रयागराज पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भाजपा नेता के दफ्तर में पूर्व कर्मचारी ने की थी लूट, प्रयागराज पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

प्रयागराज, कुछ दिन पहले भाजपा नेता नरेश कुंद्रा के व्यावसायिक दफ्तर से पौने दो लाख रुपये की लूट करने वाला कोई बदमाश नहीं बल्कि पूर्व कर्मचारी अजय निषाद निकला। सदियापुर करेली निवासी अजय ने नीवां धूमनगंज में रहने वाले साथी रवि पासी के साथ मिलकर प्लान तैयार किया था। फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गुरुवार को अतरसुइया पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए वारदात का राजफाश किया। अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई रकम का एक लाख रुपया, तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई है। चार माह पहले नौकरी से निकाला गया था उसे
पूछताछ में पता चला है कि अजय निषाद पहले नरेश कुंद्रा के दफ्तर में काम करता था। करीब चार माह पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इस कारण वह आर्थिक रूप से परेशान हो गया। तब उसने बमरौली निवासी मित्र सत्यम और रवि के साथ मिलकर नीवां से एक बाइक चुराई। साथ ही सत्यम से तमंचा व कारतूस लिया। योजना बनाई कि नरेश कुंद्रा के दफ्तर में करीब 10 लाख रुपये मिल सकते हैं। फायरिंग भी इसी शख्स ने की थी योजना बनाने के बाद अजय दोस्त रवि के साथ 19 फरवरी की शाम मीरापुर तिकोनिया पार्क पहुंचा और दफ्तर में घुसकर पौने दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध पर फायरिंग अजय ने ही की थी। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान हुई। गुरुवार को इंस्पेक्टर अतरसुइया वीरेंद्र मिश्रा और दारोगा अरविंद सोनकर की टीम ने घेरेबंदी कर आरोपितों को दबोच लिया। फरारी के दौरान अभियुक्त गंगा के कछार में समय बिता रहे थे। वहां उन दोनों को पुलिस टीम ने घेर लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies