प्रयागराज में बोले अखिलेश यादव- गर्मी निकालने की बात कहने वालों का जनता निकाल देगी भाप
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में बोले अखिलेश यादव- गर्मी निकालने की बात कहने वालों का जनता निकाल देगी भाप

प्रयागराज,  यूपी विधानसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार शाम प्रयागराज में रोड शो के दौरान सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में कहा कि पहले और दूसरे चरण में ही सपा ने शतक लगा दिया है। तीसरे और चौथे चरण में दोहरा शतक लग गया है। पहली बार ऐसा चुनाव हो रहा है कि यह चुनाव जनता लड़ रही है। और यह डबल इंजन के सरकार के लोग झूठ बोल रहे हैं। जनता इनकी पटरियां उखाड़ देंगी। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोल रहे हैं बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहा है और सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोल रहा है। बाबा ने 11 मार्च का टिकट ले लिया है लखनऊ से गोरखपुर के लिए
रोड शो के दौरान भाजपा नेता पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह कहते हैं इंटर पास करके जो 12वीं में एडमिशन लेंगे उनको स्कूटी दी जाएगी। अब आप बताइए इंटर पास करने के बाद 12वीं में कैसे एडमीशन होगा। बाबा ने 11 तारीख की टिकट ले ली है लखनऊ से गोरखपुर के लिए। जो गर्मी निकालने की बात कह रहे हैं, प्रयागराज के लोग वोट डालकर उनकी भाप निकाल देंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies