यूपी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल BJP में शामिल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

यूपी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल BJP में शामिल

चित्रकूट. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर एक तरफ राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. इसी कड़ी में ‘गुलाबी गैंग’ (Gulabi Gang) की कमांडर संपत पाल (Sampat Pal) ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने सदस्यता दिलाई. संपत पाल की पहचान महिला अधिकारों के लिए देश और दुनिया में है. कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद से नाराज चल रही थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलालों के चंगुल में है, जिससे पार्टी का बेड़ा गर्क हो रहा है. पाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हमारे पास लगभग 10-12 लाख महिलाएं हैं. लेकिन पूरे भारत में गुलाबी गैंग चारों तरफ बिखरा हुआ है.संपत पाल ने कहा कि कांग्रेस ने जिस सम्मान से अपनाया था वह अब सम्मान नहीं मिल रहा है. टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने सिर्फ अपने पदों से इस्तीफा दिया था. उसके बाद से किसी ने फोन तक नहीं किया. स्वाभिमान बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुई है. कोई टिकट के लिए नहीं आई हूं. एक कार्यकर्ता की तरह काम करूंगी. वह आज अपना संगठन के तमाम साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुई है.दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल
बता दें कि 1947 में जन्मी संपत देवी पाल ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा गांव में रहकर ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर एक दल बनाया था. जिसका नाम गुलाबी गैंग रखा था. इस संगठन में कार्य करने वाली महिलाएं यूनिफॉर्म की भांति गुलाबी रंग की साड़ी पहनती हैं. इसी गुलाबी रंग के कारण ही इस गैंग को गुलाबी गैंग की पहचान मिली. उन्होंने महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए कई बार संघर्ष किया. वहीं 2011 में अंतरराष्ट्रीय द गार्जियन पत्रिका ने संपत पाल को दुनिया की 100 प्रभावशाली प्रेरक महिलाओं के सूची में शामिल किया था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies