ऋतुराज गायकवाड़ श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर! जानें किसे मिला मौका
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ऋतुराज गायकवाड़ श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर! जानें किसे मिला मौका

नई दिल्‍ली. टीम इंडिया लगातार फिटनेस की समस्‍या से जूझ रही है. केएल राहुल (KL Rahul), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर (Deepak Chahar), सूर्यकुमार यादव सहित कई खिलाड़ी चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब चोटिल खिलाड़ियों की लिस्‍ट में एक और नाम जुड़ गया है. भारतीय टीम के सलामी बल्‍लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं.क्रिकबज की खबर के अनुसार वह दूसरे और तीसरे टी20 मैच में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को रिप्‍लेस किया गया है. दरअसल लखनऊ में खेले गए सीरीज के पहले मैच से पहले उनकी दाई कलाई में चोट आ गई थी.

मयंक अग्रवाल का बबल से बबल में ट्रांसफर
अब खबर आ रही है कि वे पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं. खबर के अनुसार मयंक अग्रवाल को रिप्‍लेस के तौर पर धर्मशाला भेजा गया है. मयंक चंडीगढ़ में टेस्‍ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए थे. मयंक अग्रवाल को धर्मशाला भेजना टीम मैनेजमेंट के लिए आसान रहा, क्‍योंकि उन्‍हें आसानी से बायो बबल से बायो बबल में ट्रांसफर कर दिय गया.भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने 62 रन से मुकाबला जीता था. भारत ने मेहमान टीम को 200 रन का लक्ष्‍य दिया था, मगर जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी. इशान किशन प्‍लेयर ऑफ द मैच रहे. उन्‍होंने 56 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies