वोटर कार्ड, पर्ची आदि की जानकारी के लिए इन हेल्‍पलाइन नंबरों पर काल करें
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

वोटर कार्ड, पर्ची आदि की जानकारी के लिए इन हेल्‍पलाइन नंबरों पर काल करें


प्रयागराज, उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को है। इसी चरण में प्रयागराज में भी मतदान संपन्‍न होगा। आम मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रशासन ने मतदाताओं को जानकारी के लिए कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इन नंबरों पर फोन करके मतदान से जुड़ी जानकारी लेने के अलावा पर्ची, वोटर कार्ड आदि से जुड़ी जानकारी भी ले सकते हैं। साथ शिकायतें भी कर सकते हैं।
कंट्रोल रूम

- 0532-1950 (यह केवल बीएसएनएल से लगेगा)

- 0532-2644024

- 0532-2644070

- 0532-2644071

- 0532-2644072

घेरे के अंदर रहेगी ईवीएम

मतदान के दौरान हर बूथ पर ईवीएम कार्ड बोर्ड के घेरे में रहेगी। एक ट्रक से कार्ड बोर्ड पहले ही मंगवा लिया गया था। फाइबर का कार्ड बोर्ड सभी बूथों पर भिजवाया गया है। ईवीएम और वीपीपैट को कार्ड बोर्ड से घेर दिया जाएगा, जिससे वहां पर हो रहे मतदान को कोई दूसरा न देख सके।
संगम सभागार से निगरानी

मतदान प्रक्रिया की निगरानी आनलाइन करने के लिए 60 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। 5080 में 3072 बूथों पर कैमरा लगाया गया है। इन कैमरों का कंट्रोल रूम में संगम सभागार में बनाया गया है। सभी कैमरे मतदान शुरू होने से पहले आन हो जाएंगे और समाप्ति तक चलेंगे। इन सभी बूथों दिनभर क्या हलचल रही, उसे संगम सभागार में बनाए गए कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा। संगम सभागार में इसके लिए 12 टीवी लगाई गई है, उसी पर यह दिखेगा।
डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर

- जगदंबा सिंह, एडीएम एफआर- 9454417586

- राजेश कुमार श्रीवास्तव - 9415311574

- नीरज कुमार श्रीवास्तव - 9454697335

- तरुण कुमार सिंह, 9473547983

- विनोद कुमार - 9415172577

मतदान संबंधी जानकारी

- 5080 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी

- 04 कर्मचारी लगाए गए प्रति बूथ पर
04 स्थलों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

- 12 विधानसभा सीटें हैं जिले में

- 2234 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

- 47 जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं

- 378 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं

- 386 माइक्रोआब्जर्वर बनाए गए हैं

- 108 उडऩ दस्ता

- 108 स्टैटिक मजिस्ट्रेट

- 12 प्रेक्षक

- 24 निगरानी टीम

- 9919 लोगों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

- 52478 लोगों को किया गया पाबंद।

शिकायतों का निस्तारण

- 70 शिकायतें आइसी विजिल और सभी निस्तारित

- 198 शिकायतें आफलाइन आईं और इसमें 191 का निस्तारण

- 913 शिकायतें टोल फ्री नंबर से आई और सभी निस्तारित

कार्रवाई हुई

- 20 लाख रुपये नगद पकड़ा गया

- 28232 रुपये की शराब पकड़ी गई

- 82 किलो गांजा पकड़ा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies