गोंडा में चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 54 दिन से था फरार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा में चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 54 दिन से था फरार



गोण्डा (ब्यूरो रिपोर्ट - शिव शरण):

जिले के चर्चित बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के बाद से पिछले 54 दिनों से लगातार फरार चल रहे मुख्य नामजद आरोपी आलोक सिंह उर्फ आकाश सिंह को परसपुर थाना पुलिस ने गोंडा कचहरी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल (डंडा) भी बरामद कर लिया गया है।


गौरतलब है कि बर्तन व्यवसायी विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद से ही इलाके में काफी आक्रोश था और पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई थीं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में इस हत्याकांड को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies