Corruption exposed in Gonda: Newly constructed road crumbles just 7 days after construction, sparking widespread anger among villagers.
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

Corruption exposed in Gonda: Newly constructed road crumbles just 7 days after construction, sparking widespread anger among villagers.




गोंडा (उत्तर प्रदेश):

जनपद के गोंडा सदर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा पूरे उदई में विकास कार्यों के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। यहाँ सीताराम मंदिर से राजेंद्र पांडे के घर तक नवनिर्मित सड़क निर्माण के महज एक सप्ताह के भीतर ही जगह-जगह से टूटने और उखड़ने लगी है। सड़क के इस तरह जर्जर होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार और संबंधित जिम्मेदारों द्वारा भारी अनियमितता बरती गई है। कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और तय मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया, जिसके कारण जनता के टैक्स के पैसों से बना यह रास्ता कुछ ही दिनों में मलबे में तब्दील हो गया।


इस गंभीर मामले को लेकर सौरभ पांडेय, शिवशरण पांडेय, विकास पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, राधा पांडेय, रूबी पांडेय, दयानंद, शिवानंद, शिवनंदन समेत दर्जनों ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी महोदय, गोंडा को शिकायती पत्र सौंपा है।


ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस घटिया निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों (अधिकारियों व ठेकेदार) के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और सड़क का गुणवत्तापूर्ण तरीके से पुनः निर्माण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को आवागमन में राहत मिल सके।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies