दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को ऑल कायस्थ ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य श्री अनुपम प्रकाश जी की धर्मपत्नी, स्वर्गीय श्रीमती रीमा सिन्हा जी के असामयिक निधन पर एक वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा में स्वर्गीय श्रीमती रीमा सिन्हा जी के पति श्री अनुपम प्रकाश जी एवं उनके पिता श्री मिहिर जी भी जुड़े। सभा की अध्यक्षता श्री प्रवीण कुमार लाल दास जी ने की तथा कुशल संचालन श्री रविकांत श्रीवास्तव जी ने किया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी सदस्यों ने इस कठिन समय में श्री अनुपम प्रकाश जी एवं उनके परिवार को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करने की कामना की।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा में संस्था की ओर से श्री प्रभाष कर्ण, श्री मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती मृदुला सिन्हा जी, श्री विवेक श्रीवास्तव, श्री हिमांशु प्रणव, श्री अविकाश श्रीवास्तव, श्री धीरेंद्र श्रीवास्तव, श्री मोहन प्रसाद वर्मा, श्री पवन शेष जी, श्री निर्मल कुमार वर्मा, श्री सुधांशु कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्य जुड़े और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

