Type Here to Get Search Results !

रसड़ा के गांधी पार्क में धूमधाम से मनाया जाएगा छठ पूजा का महापर्व

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

विश्वजीत जायसवाल (तहसील संवाददाता) 

रसड़ा (बलिया)। लोक आस्था, श्रद्धा एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष रसड़ा नगर के गांधी पार्क में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया जाएगा। छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


इस पावन अवसर पर व्रती महिलाएं एवं पुरुष अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु एवं खुशहाली की कामना करेंगे। गांधी पार्क में छठ पूजा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।


छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, पवित्रता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad