Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

जनगणना 2027: रसड़ा में द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का सफल समापन, प्रगणकों-पर्यवेक्षकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

 

प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

विश्वजीत जायसवाल (तहसील संवाददाता) 

 रसड़ा,बलिया (यूपी): भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत रसड़ा तहसील क्षेत्र के कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल, सिसवार कला में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं, निर्धारित दिशा-निर्देशों और उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराना रहा। प्रतिभागियों को डिजिटल स्वगणना, घर-घर जनसंख्या गणना, डेटा दर्ज करने की प्रक्रिया तथा त्रुटिरहित कार्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। जनगणना 2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी।

स्वगणना की अवधि

फील्ड ट्रेनर मानवेंद्र प्रताप सिसोदिया ने बताया कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इस दौरान नागरिक अपने और अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना तथा सूचनाओं का सत्यापन करेंगे। स्वगणना करने वाले नागरिकों को प्राप्त आईडी को जनगणना कर्मियों को उपलब्ध कराना होगा।

प्रशिक्षकों की सक्रिय भूमिका

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में हलचल चौधरी, विनोद कुमार गुप्ता, संतोष कुमार वर्मा, संदीप कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, मुकेश सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिसोदिया, अनुराग तिवारी, योगेश प्रताप सिंह, अंचल पाल, विनय कुमार सिंह, विपिन यादव, अभिनंदन सिंह और गिरीशचंद सहित सभी फील्ड ट्रेनर्स एवं प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा। जनगणना सहायक सरदार जी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जागरूकता की अपील

प्रशिक्षकों ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वगणना के प्रति आमजन को जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं। इससे जनगणना का आगामी कार्य अधिक सरल, सुगम एवं त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी।

प्रतिभागियों का उत्साह

प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक नागेंद्र सिंह, रंजना पांडेय, सुनीता सिंह, सुमन सिंह, दयाशंकर, राजा राम, अनुज सिंह, संजीव सिंह, राकेश पांडेय, संजय चौहान, सुजीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, दिनबंधु सिंह और सुरेश आज़ाद, ओमप्रकाश,रामकृष्ण मौर्य,विनोद भारती, पुष्पेंद्र सिंह, पंकज सिंह,संजय सिंह, कृष्णा सिंह, भुवाल यादव, हरेंद्र यादव, राजीव शुक्ला,राजीव गुप्ता सहित सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के सहयोग एवं समर्पण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने जनगणना की प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझा और आगामी राष्ट्रीय दायित्व के लिए स्वयं को तैयार किया। और एक बार अंत में इस अवसर पर फील्ड ट्रेनर मानवेंद्र प्रताप सिसोदिया ने बताया कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से अपील की कि वे स्वगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराने में विशेष योगदान दें, ताकि जनगणना का आगामी कार्य सुगम, सरल एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी जनगणना कार्य को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

सटीक जनगणना, सशक्त भारत! इसी संकल्प के साथ जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad