Type Here to Get Search Results !

छठ पर अनोखी पहल: जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी और आर्थिक मदद,पूर्व प्रधान राजगृहि यादव और दीवान यादव की पहल की सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने की सराहना, बोले- गरीबों की मदद ही सच्ची सेवा

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। विकास खण्ड- मनियर मे लोकआस्था के महापर्व डाला छठ पर ग्राम पंचायत बंसवारिया के राजस्व ग्राम बहेलिया में मानवता और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। पूर्व प्रधान राजगृहि यादव एवं पूर्व प्रधान प्रतिनिधि तथा समाजसेवी दीवान यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, दिव्यांग और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के बीच साड़ी, मिठाई तथा छठ पूजा का प्रसाद खरीदने के लिए आर्थिक सहायता वितरित की।


इस पहल के तहत जरूरतमंद महिलाओं को एक-एक साड़ी भेंट की गई। साथ ही छठ पूजा की आवश्यक सामग्री एवं प्रसाद की खरीदारी के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया गया। पर्व के अवसर पर मिले इस सहयोग से महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।


इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने पूर्व प्रधान राजगृहि यादव एवं पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दीवान यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद करना बेहद नेक कार्य है। गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची सेवा है। त्योहारों की खुशियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना सराहनीय प्रयास है।


पूर्व प्रधान राजगृहि यादव एवं दीवान यादव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, समर्पण और लोककल्याण का पर्व है। ऐसे अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां बांटना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। महिलाओं ने पूर्व प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि को ढेरों आशीर्वाद दिया।


उल्लेखनीय है कि राजगृहि यादव और दीवान यादव द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यों एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए पहल की जाती रही है। उनकी इस पहल की ग्रामीणों ने भी सराहना की।


कार्यक्रम में श्यामबिहारी राजभर (पूर्व प्रधान जिगनी), विनोद कुमार यादव, गोरखनाथ यादव ,डब्लू यादव, रामबेलास राजभर, वीर बहादुर राजभर, संदीप कुमार सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad