काज़ीपुर निवासी 12 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट मे आने से हुई मौत, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल, तीन बहनों मे इकलौता था भाई, 12 साल की उम्र में बुझ गया घर का चिराग
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

काज़ीपुर निवासी 12 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट मे आने से हुई मौत, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल, तीन बहनों मे इकलौता था भाई, 12 साल की उम्र में बुझ गया घर का चिराग

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

रमजान अहमद (पत्रकार) 

बलिया (यूपी) सिकंदरपुर थाना अंतर्गत ग्राम काज़ीपुर (दक्षिण पट्टी) निवासी 12 वर्षीय अनिकेत भारती (मक्कन) पुत्र राज कुमार (नाउडु)की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से हुई मौत। 

प्राप्त जनकारी के अनुसार 09 नवम्बर दिन सोमवार को अनिकेत अपने दो दोस्तों के साथ साइकिल द्वारा सिकंदरपुर से वापस अपने गॉव काज़ीपुर लौट रहा था कि गोसाईपुर चट्टी के पास अचानक साइकिल का चैन उतर गया। अनिकेत साइकिल का चैन ठीक कर ही रहा था कि तभी मनियर के तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्रोली की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि मौके पर मौजूद लोगों मे अफरा तफरी मच गई। किसी ने हादसे की जानकारी अनिकेत के परिजनों को दी। मौके पर पहुँचे परिजनों ने घायल अनिकेत को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया। डॉक्टर ने नाजुक स्थिति देख जिला चिकित्सालय (बलिया) रेफर कर दिया। जहाँ चिकित्सकों के जांच के बाद उसे मृत घोसित कर दिया गया। अनिकेत के मौत की खबर पाते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अनिकेत भारती के असमय मौत से गांव में शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार मृतक अनिकेत तीन बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। 12 साल की उम्र मे बुझ गया घर का चिराग।

परिवार मे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता- राज कुमार राम मंद बुद्धि का है। माँ मेहनत -मजदूरी कर के परिवार का गुजारा करती हैं। भविष्य का सहारा था अनिकेत। 

बड़ी तीनों बहनों ने रोते रोते कहा कि रक्षा बंधन के दिन अब किसके कलाई पर राखी बाँधेगी। घटना की खबर पुलिस को दे दी गई। पुलिस घटना की जाँच मे जुटि है। समाचार लिखे जाने तक ट्रैक्टर व चालक का पता नही चला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies