Type Here to Get Search Results !

प्रयागराज: मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन बाजपेई ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी 03 दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ



प्रयागराज 14 नवंबर।

माननीय विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन बाजपेई जी के द्वारा शनिवार को शंकर विमान मंडपम (श्री बड़े हनुमान जी मंदिर के पास) छठ पर्व के अवसर पर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों पर आधारित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी 03 दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। माननीय विधायक श्री हर्षवर्धन बाजपेयी ने प्रदर्शनी में लगी विभिन्न चित्र दीर्घाओं का बारीकी से अवलोकन किया। 

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए माननीय विधायक जी ने प्रदर्शनी की सराहना की तथा प्रदर्शनी को आमजन के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा की अधिक से अधिक लोग यहां आकर प्रदर्शनी का अवलोकन करे और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में तेजी के साथ विकास के कार्य हो रहे है। योजनाओं के लाभ से मातृशक्ति स्वावलंबी बन रही है। माननीय विधायक जी ने छठ पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।


इस अवसर पर अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad