प्रयागराज में ‘यातायात माह-नवंबर 2026’ का भव्य शुभारंभ, मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में ‘यातायात माह-नवंबर 2026’ का भव्य शुभारंभ, मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना



प्रयागराज:

रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट प्रयागराज में रविवार, 01 नवंबर 2026 को ‘यातायात माह-नवंबर 2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया और शहरवासियों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।


समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था/यातायात) डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) विजय ढुल, पुलिस उपायुक्त (यातायात) मनीष कुमार शांडिल्य एवं अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) पुष्कर वर्मा सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह, सिविल डिफेंस, एनसीसी, डीसीपीसी, एंटी करप्शन, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (स्वदेश सेवा संस्थान, भागीरथी सेवा संस्थान, सुदर्शन समाज सेवा), व्यापारिक संगठनों, विद्यार्थियों और मीडिया बंधुओं से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और जिम्मेदार नागरिक बनकर सुरक्षित वाहन चलाने पर जोर दिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies