गोंडा को ₹520 करोड़ की बड़ी सौगात: सीएम योगी 69 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा को ₹520 करोड़ की बड़ी सौगात: सीएम योगी 69 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

 


गोंडा (ब्यूरो रिपोर्ट - शिव शरण): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोंडा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले की बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, सड़क और पुल-पुलिया के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्रों को ₹520.83 करोड़ की कुल 69 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। तेजपुर सिंगार घाट पर भव्य जनसभा और हितलाभ वितरणमुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम मनकापुर तहसील के छपिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तेजपुर स्थित सिंगार घाट पर आयोजित होगा। यहाँ सीएम योगी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और सरकार की विभिन्‍न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित करेंगे।



विकास परियोजनाओं का विवरणलोकार्पण: ₹147 करोड़ से अधिक लागत की 28 पूर्ण हो चुकी परियोजनाएं।शिलान्यास: ₹373 करोड़ से अधिक लागत की 41 नई परियोजनाएं।विधानसभा क्षेत्रवार विकास कार्य:गौरा विधानसभा: कुल ₹266.73 करोड़ की लागत से 40 विकास कार्य (19 लोकार्पण और 21 शिलान्यास)। इनमें मसकनवा बाजार में रेलवे ओवरब्रिज और घारीघाट में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। मनकापुर विधानसभा: कुल 29 विकास कार्य (9 लोकार्पण और 20 शिलान्यास)। इनमें राज्य मार्ग (SH-9) का चौड़ीकरण, एलजेपीएन सर्वोदय विद्यालय और नवाबगंज पेयजल परियोजना जैसे प्रमुख कार्य शामिल हैं।   

प्रशासन की तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल और डीएम प्रियंका निरंजन ने प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ जनसभा स्थल और हेलीपैड की तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात नियंत्रण के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies