मनियर के गंगापुर में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, बुलडोजर कार्रवाई के दौरान युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर के गंगापुर में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, बुलडोजर कार्रवाई के दौरान युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,

डीजल छिड़ककर खुद को और झोपड़ी को आग लगाने की कोशिश, पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर बचाया; पक्के मकानों को हटाने से पहले मुआवजा और पुनर्वास का आश्वासन

प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी अंतर्गत गंगापुर गांव में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने रविवार को बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। तहसीलदार बांसडीह नितिन कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों और प्रशासनिक टीम के बीच कहासुनी व नोकझोंक हुई। इसी बीच एक युवक ने अपने शरीर पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, मांगुर गोंड़ के पुत्र डब्लू गोंड़ ने अपने शरीर पर डीजल छिड़क लिया और झोपड़ी में भी आग लगा दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में लिया। इस दौरान युवक बेहोश हो गया। झोपड़ी में लगी आग पर काबू पाया गया। बाद में परिजन बेहोश युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।


तहसीलदार के सूचना देने पर उपजिलाधिकारी बांसडीह पुष्कर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा तथा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने रामनाथ यादव, स्वर्गीय रामलच्छन यादव, गोपाल यादव, सोया यादव, स्वर्गीय सुरेश गोंड़, मांगुर गोंड़, दरोगा यादव, स्वर्गीय छोटेलाल गोंड़, स्वर्गीय बैजनाथ गोंड़, हरनाथ गोंड़, वशिष्ठ गोंड़ और वीर बहादुर गोंड़ सहित अन्य लोगों के अतिक्रमण के कुछ हिस्से हटाए।


वहीं, पक्के मकानों को तत्काल नहीं गिराया गया। इस संबंध में एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रभावित लोगों को मुआवजा देकर अन्यत्र बसाने के बाद पक्के मकानों को हटाकर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी।


बताया जा रहा है कि राजन लाल श्रीवास्तव की अपील पर हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies