प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
बलिया/लखनऊ (यूपी)। महिला भूमिहार समाज के तत्वावधान में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ गोमती नगर (लखनऊ) मे किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर अपनी सांस्कृतिक छटा बिखेरी। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक आभूषणों से सजी महिलाओं ने डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान संगीत की मधुर धुनों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से डांडिया नृत्य किया। हंसी-खुशी, उमंग और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में सभी ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। उत्सव ने न केवल भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि समाज की महिलाओं को आपसी मेलजोल, एकता और सौहार्द का अवसर भी प्रदान किया।
इस अवसर पर समाज की सदस्यों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण। कुसुम राय,उपासना सिंह, उर्वशी, साधना,दीप्ति योगदान दिया। इस अवसर पर साधना,सुमन,नीतू ,पूनम, दीप्ति,विभा, प्रिया,
कुसुम,अनीता,अर्चना, माधवी, सोनमती, विद्योत्तमा,आशा, अल्पना,उपासना, स्मिता, नीलम, रक्मणी, इंदु, सुमन, अर्चना, प्रीति पाण्डेय, निशा, डॉक्टर रीता, दिव्या,सुधा शाही, संगीता,
नीलम, सुष्मिता, उर्वशी, पुष्पा,रितु, वीना, प्रतिमा आदि उपस्थित रही।

