प्रदीप बच्चन ( व्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) मनियर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत ककरघट्टा खास में पुराने पोलिंग बूथ संख्या 36 को बदले जाने से नाराज़ ग्रामीणों ने मंगलवार को सपा ब्लांक अध्यक्ष रमाशंकर यादव की अध्यक्षता में पूरन बाबा मठिया पर बैठक की।
बैठक में पूर्व मंत्री स्व रामगोविन्द चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी ने सत्ता पक्ष के दबाव में पोलिंग बूथ बदला गया है। इसके पूर्व गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर वर्षों से यहां के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे हैं। अब उसे हटाकर पूरब मठिया स्थित रैन बसेरा पर कर दिया गया। करीब 9 सौ मतदाताओं को लम्बी दूरी तय कर मतदान करेंगे। जिससे बूथ दूर होने से अधिकतर बूढ़े बुजुर्ग मतदाताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। यह तहसील प्रशासन की रवैया जनहित में नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि इस बूथ को हटाकर घाघरा नदी के किनारे ले जाना सोची समझी रणनीति है। जिससे फर्जी मतदान कराकर सफल हो जाएंगे।
इस मौके पर शम्भू बिंद, श्रीराम चौधरी, शमसेर यादव, डबल बिंद, रामअधार यादव, योगी यादव, दारा यादव, सुरेन्द्र, राजिन्द्र, बाबूनंद यादव, मुलायम यादव, विक्रमा यादव, शिव जन्म यादव रहे।

