जीकेसी के विशेष सदस्यता अभियान को देश-विदेश में व्यापक समर्थन मिला, अभियान 30 नवंबर तक विस्तारित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जीकेसी के विशेष सदस्यता अभियान को देश-विदेश में व्यापक समर्थन मिला, अभियान 30 नवंबर तक विस्तारित

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 


बलिया (यूपी)पटना (बिहार): 03 नवम्बर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी नीलेश रंजन ने कहा कि संगठन की ओर से दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाए गए विशेष सदस्यता अभियान को देश-विदेश में व्यापक समर्थन मिला है।

श्री रंजन ने बताया कि इस एक माह के दौरान बड़ी संख्या में लोग जीकेसी से जुड़कर संगठन की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। समाज के लोगों की लगातार बढ़ती भागीदारी और उत्साह को देखते हुए सदस्यता अभियान की अवधि बढ़ाकर अब 30 नवंबर तक कर दी गई है।

नीलेश रंजन ने बताया कि ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के मार्गदर्शन और नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य कायस्थ समाज के अधिक से अधिक लोगों को एक साझा मंच पर लाना और संगठन की गतिविधियों से जोड़ना है। अभियान के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों ने भी सदस्यता ग्रहण करने में रुचि दिखाई है। युवाओं, महिलाओं, पेशेवरों, बुद्धिजीवियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों की भागीदारी से अभियान को नई गति मिली है।उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के सहयोग, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रागिनी रंजन के सक्रिय सहयोग से संगठन की गतिविधियों को गति मिली है और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने में मदद मिली है। इसके साथ ही उन्होंने सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों के प्रति भी आभार जताया।

नीलेश रंजन ने कहा कि जीकेसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि कायस्थ समाज की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और सामूहिक विकास का साझा मंच है। संगठन का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाई जाए तथा नई पीढ़ी को भी अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ते हुए रचनात्मक गतिविधियों में सहभागी बनाया जाए।उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को 30 नवंबर तक विस्तारित करने का निर्णय समाज के लोगों से मिल रहे सकारात्मक प्रतिसाद को देखते हुए लिया गया है। विस्तारित अवधि में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रदेशों एवं जिला इकाइयों को अभियान में और सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जीकेसी का संदेश पहुंच सके।उन्होंने कायस्थ समाज के लोगों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 30 नवंबर तक चलने वाले विस्तारित सदस्यता अभियान में और अधिक लोग जीकेसी से जुड़ेंगे तथा संगठन का जनाधार और व्यापक होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies