ब्यूरो रिपोर्ट, शिव शरण (गोण्डा)
गोण्डा:जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक झा ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने फेरबदल करते हुए कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं।
जारी ट्रांसफर सूची के अनुसार प्रमुख फेरबदल इस प्रकार हैं:
इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह: खोड़ारे थाने से हटाकर कटरा बाजार के नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं।
इंस्पेक्टर राजेश तिवारी: क्राइम ब्रांच से ट्रांसफर कर इटियाथोक का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
सब-इंस्पेक्टर तेज नारायण गुप्ता: मोतीगंज थाने से स्थानांतरित होकर खोड़ारे के नए थानाध्यक्ष बनाए गए हैं।
सब-इंस्पेक्टर गौरव सिंह तोमर: इटियाथोक से हटाकर मोतीगंज का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अजय तिवारी (कटरा बाजार एसओ): कटरा बाजार थानाध्यक्ष के पद से हटाते हुए एसपी का दूसरा पीआरओ (PRO-II) बनाया गया है।
कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त रखने और चुनावी तैयारियों के मद्देनजर पुलिस महkमे में हुए इस बदलाव से मातहत अधिकारियों में हलचल मची हुई है।
