प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी)। थाना मनियर क्षेत्र के रानीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में लेजाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रानीपुर निवासी रम्भा देवी पत्नी राजकुमार राजभर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गोलू राजभर पुत्र योगेंद्र राजभर के घर में ले जाकर अभिषेक राजभर पुत्र दिलीप राजभर ने गाली-गलौज करते हुए रम्भा देवी की पुत्री रमिता राजभर के साथ मारपीट की। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि गोलू राजभर ने मारपीट में सहयोग किया ।
घटना की सूचना मिलने के बाद मनियर पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत एफआईआर दर्ज की। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक रमेश चंद्र यादव को सौंपी गई है।
एफआईआर में घटना का स्थान रानीपुर गांव और घटना का समय 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

