प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ)
बलिया (यूपी) विकास खण्ड मनियर अंतर्गत ग्राम सभा चंदायर और महथापार के मध्य मौजा-धर्मपुर मे स्थित जय प्रकाश पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास बनी सरकारी सब्जी मंडी की दयनीय स्थिति है। बताया जाता है कि लगभग 25 वर्ष पुर्व,लगभग 25 लाख के उपर की लागत से बनी यह सब्जी मंडी,महज शोपीस बन कर रह गई है। दुकानदारों के लिए बने सट्टर युक्त लगभग 18/20 कटरा (कमरा) मे स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर उसमे भूसा और ओपला (गोईठा) रखा जाता है। बताया जाता है कि सब्जी मंडी प्रांगण मे अत्यधिक घास/फुस का अंबार लगा होने के कारण वीरान पड़ा हुआ है। मंडी के मध्य मे स्थित चबूतरा के उपर का टिनशेड भी गायब है। लोगों ने बताया कि वीरान पड़ी सरकारी सब्जी मंडी के स्थान पर स्थानीय लोगों द्वारा सरकारी स्वस्थ्य केंद्र बनाये जाने की मांग होती रही थी। ताकि स्थानीय मरीजों के उपचार के लिए दूर-दराज़ नही जाना पड़े। लेकिन उस समय सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान जनता की भलाई की ओर नही रहा। आज वीरान पडी सरकारी सब्जी मंडी को लगभग 25 वर्ष हो गए हैं। कोई अधिकारी का ध्यान भी इस ओर नही है। लोगों द्वारा युक्त स्थान पर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराये जाने की मांग साशन व उचाधिकारियों से हो रही है।

