प्रयागराज 18 अक्टूबर।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने जनपद के समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों, विभागाध्यक्षों एवं कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01-10-2026 के उपरान्त मानव सम्पदा पोर्टल (चिकित्सा प्रतिपूर्ति पोर्टल) के माध्यम से ही ऑनलाइन दावे स्वीकार किए जाने हैं। कोई भी नया दावा भौतिक (ऑफलाइन) रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा। लंबित भौतिक दावों का संदर्भन दिनांक 30-09-2026 तक विभिन्न विभागों के स्तर पर भौतिक रूप से प्राप्त हो चुके चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों को तकनीकी परीक्षण हेतु तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भौतिक रूप से संदर्भित किया जाए।
विभिन्न विभागों के स्तर पर दिनांक 30.09.2026 तक भौतिक रूप से प्राप्त चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों को तकनीकी परीक्षण हेतु तकनीकी परीक्षण अधिकारी भौतिक रूप से ही पूर्व की भांति संदर्भित किया जाये तथा तकनीकी परीक्षणकर्ता द्वारा भी उक्त चिकित्सा प्रतिपूति दावों को परीक्षण भौतिक रूप से करते हुये संबंधित विभाग को वापस कर दिया जाये। विभिन्न विभागों द्वारा तकनीकी परीक्षण अधिकारी को चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावा संदर्भित करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाये विभिन्न विभागों के स्तर पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावा दिनांक 30.09.2026 तक भौतिक रूप से प्राप्त किया गया है।
