पुलिस आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर मतदान कार्यों का लेते रहे जायजा
प्रयागराज 23 अक्टूबर।
इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान शुक्रवार को सकुशल ढंग से सम्पन्न हुआ। पुलिस आयुक्त श्री पीयूष मोर्डिया एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत ज्वाला देवी इण्टर कालेज-सिविल लाइन, किदवई मेमोरियल गर्ल्स इण्टर कालेज-हिम्मतगंज, लाला मनमोहनदास इण्टर कालेज-झूंसी सहित अन्य मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर वहां पर चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया से जुड़े हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए प्रयागराज में कुल 152 बूथ बनाये गये थे। जिलाधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्टेªटों को भी निरंतर भ्रमणशील रहकर मतदान कार्य को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के निर्देश देते रहे।

