जिलाधिकारी ने अंदावा में बने मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण,मूर्ति विसर्जन के लिए विसर्जन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने अंदावा में बने मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण,मूर्ति विसर्जन के लिए विसर्जन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश


प्रयागराज 17 अक्टूबर, 2026।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु अंदावा के पास बनाये गये मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मूर्ति विसर्जन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन हेतु तालाब में स्वच्छ जल की व्यवस्था के साथ-साथ स्थल पर प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने प्रकाश के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन हेतु वाहनों के आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि मूर्ति विसर्जन स्थल के आस-पास कहीं पर भी जाम की स्थिति न होने पाये। जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन स्थल पर सतर्कता एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिये है। कहा है कि कोई भी गहरें पानी में न जाने पाये। लाइफ जैकेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। विसर्जन स्थल के पास उचित स्थान पर मोबाइल टॉयलेट आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को एम्बुलेंस, चिकित्सकों की टीम तथा आस-पास के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डाक्टरों तथा बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, विद्युत विभाग, फायर विभाग के अधिकारियों की तैनाती किये जाने के साथ-साथ साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग को मूर्ति विसर्जन वाले मार्गों को ठीक कराये जाने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था हेतु सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। अधिशाषी अभियंता, बाढ़ कार्य खण्ड को मूर्ति के विसर्जन वाले स्थल पर जेटी बनाने के साथ-साथ पुलिस विभाग को तालाब पर नाव व गोताखोरों की व्यवस्था, नगर निगम को तालाब के आस-पास सफाई, चूने आदि का छिड़काव, फिसलन से बचाव हेतु रैम्प तथा प्रतिमाओं को हटाये जाने तथा पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था, यातायात विभाग को रूट डायवर्जन, यातायात की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था, विद्युत विभाग को विसर्जन स्थल पर प्रकाश व जनरेटर की व्यवस्था, मुख्य चिकित्साधिकारी को विसर्जन स्थल पर एम्बुलेंस, चिकित्सकों, दवाईयां व अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था, जलकल एवं जल निगम को विसर्जन स्थल पर पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री सीलम सांई तेजा, अपर नगर आयुक्त श्री राजीव शुक्ला सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies