गंगा इंटर कॉलेज, नवाबगंज में आयोजित हुआ पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम, युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का लिया संकल्प
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गंगा इंटर कॉलेज, नवाबगंज में आयोजित हुआ पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम, युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का लिया संकल्प

 


प्रयागराज, 17 अक्टूबर 2026।


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, प्रयागराज द्वारा आज गंगा इंटर कॉलेज, नवाबगंज, प्रयागराज में ‘पड़ोस युवा संसद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ रही। इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों के 80 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय फाफामऊ विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गंगा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद त्रिपाठी एवं क्षेत्र के समाजसेवी श्री दीपक तिवारी उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम में श्री महेश द्विवेदी मुख्य संदर्भ व्यक्ति के रूप में युवाओं को संबोधित किया तथा नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं पारिवारिक प्रभावों और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला।



कार्यक्रम के दौरान युवा संसद एवं नशामुक्त भारत की थीम पर आधारित दो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं के ज्ञान, जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के छह विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिनमें पड़ोस युवा क्विज के प्रथम - जाह्नवी पाण्डेय, द्वितीय - अंश यादव तथा तृतीय - कृति कुशवाहा,नशामुक्त क्विज के प्रथम - सचिन गौतम, द्वितीय - यशी त्रिपाठी तथा तृतीय - सौरभ यादव रहे। वहीं नशामुक्त युवा आधारित रंगोली बनाने में सृष्टि, जाह्नवी, कृति, महक, अंशिका, रितिका, दीपिका, परी, शिवांगी आगे रहीं। 


कार्यक्रम में आयोजित खुली चर्चा के दौरान युवाओं ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके उन्मूलन के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने युवाओं को नशे से दूर रखने, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से नशामुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त युवा पर शपथ दिलाई गई।


मेरा युवा भारत की उपनिदेशक जागृति पाण्डेय के निर्देशन में इस ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं प्रबंधन में युवा नेता श्री कुलदीप मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति के अन्य सक्रिय सदस्यों में श्री केतन मोदनवाल, श्री अमरेश दुबे, सपना साहू, शिवम, दीपक मौर्य एवं रघुराज प्रताप सिंह, शिवांशु मिश्रा ,राज सिंह, कौड़ीहार से कबड्डी प्लेयर्स अर्चना, स्नेहा, विनीता शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, सामाजिक मुद्दों एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए उनमें नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम ने युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक, सक्रिय एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।


मेरा युवा भारत, प्रयागराज ने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, गांव और समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित कर विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies