रामलीला में सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध और श्रीराम-सुग्रीव-हनुमान मित्रता का सजीव मंचन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

रामलीला में सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध और श्रीराम-सुग्रीव-हनुमान मित्रता का सजीव मंचन

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। नगरा के जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में चल रहे सार्वजनिक रामलीला महोत्सव में सोमवार को सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध तथा भगवान श्रीराम की सुग्रीव और हनुमान से मित्रता के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से गहराई से जोड़ दिया।

मंचन के दौरान माता सीता के हरण और उनकी रक्षा के लिए जटायु तथा रावण के बीच हुए युद्ध का प्रसंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद भगवान श्रीराम की सुग्रीव और हनुमान से भेंट तथा मित्रता के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया। रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने धर्म, मर्यादा, त्याग, मित्रता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, शिक्षाविद् डॉ. विद्यासागर उपाध्याय, आरएन स्कूल के प्रबंधक रामदरस यादव ‘क्रांति’, समाजसेवी मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधान मनोज पांडेय, डॉ. डीएन प्रसाद, सपा नेता अमलेश चौहान, पूर्व प्रधान इंदु देवी, सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के डॉ. विजय रंजन तथा समाजसेवी मनीष यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भगवान श्रीराम दरबार में सेवक के रूप में आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

रामलीला समिति की ओर से उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के राजेश गुप्ता, रामायण ठाकुर, डॉ. शशि प्रकाश, उदय नारायण वर्मा, सुनील गुप्ता, मुन्ना गणपति, हरे राम गुप्ता, रिंकू गुप्ता, राजू चौहान, मनु मद्धेशिया और निर्भय प्रकाश सहित अन्य सदस्य व्यवस्था एवं सेवा कार्यों में तत्पर रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies