सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों का जिला कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, जीते 25 पदक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों का जिला कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, जीते 25 पदक

 


बलिया (यूपी):

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने तृतीय ज्ञानती देवी मेमोरियल कप जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कुल 25 पदक अपने नाम किए, जिनमें 11 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।


इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का परिणाम है।


प्रधानाचार्य ने कराटे प्रशिक्षक रोहित राजभर के समर्पण और मार्गदर्शन की भी सराहना की। विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेताओं और प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies