प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) जनपद के डूहा बिहरा स्थित महाशक्ति पीठ श्री वनखंडी नाथ मठ मे श्री शत् गुरुदेव भगवान् की असीम कृपा से श्री शिवेंद्र व्रह्मचारी (उड़िया बाबा) के तत्वधान मे शारदीय नव रात्र के पावन पर्व पर श्री शतचंडी महायज्ञ एंव पूज्य श्री सद्गुरुदेव भगवान की मूर्ति स्थापना का मनोनयन 11 अक्टुबर से 20 अक्टुबर तक किया गया। जिसमे 11 अक्तुबर दिन रविवार को कलश यात्रा द्वारा इस यज्ञ का शुभारम्भ किया गया। प्रतिदिन आचार्य रेवती रमन तिवारी जी के दिशानिर्देशन मे शाय छः बजे से श्री धाम वृंदावन से पधारी पूज्य साध्वी सरोज बाला जी के श्रीमुख से श्रीमद भागवत कथा का अमृतमयी रसपान चलता रहा। दिनांक 20 अक्टुबर दिन मंगलवार को विजयादशमी के शुभ अवसर पर श्री शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति पूज्य श्री सद्गुरुदेव भगवान की दिव्य विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हवन, पूजन,गुरु आरती एंव महाप्रसाद वितरण किया गया।
काशी सुमेर पीठ के पीठादिश्वर् जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नरेंद्रानंद सरस्वाती जी महाराज के कर कमलों द्वारा पूज्य श्री सद्गुरुदेव की दिव्य विग्रह का अनावरण किया गया। समस्त कार्यक्रम श्री शिवेंद्र व्रहम्चारी (उड़िया बाबा) के तत्वधान मे एंव डॉ० देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
जिसमे गरिमामई उपस्थिति स्वामी ईश्वर दास व्रह्मचारी महाराज (श्री दुर्वशा ऋषि आश्रम, फरुखाबाद)
के साथ ही महंथ कल्याण राज महाराज (हनुमान गढ़ी, अयोध्या धाम), श्री श्री 108 श्री महंत संदीप दास (पंचांग पट्टी,हनुमान गढ़ी, अयोध्या धाम), श्री फलहारी बाबा महाराज(जंगली बाबा धाम),पूज्य साध्वी सरोज बाला जी(श्री धाम,वृंदावन),दया शंकर सिंह (परिवहन मंत्री,यूपी सरकार),सकलदेव राजभर (पर्व राज्य सभा सांसद), डॉ० विजय रंजन (वरिष्ठ भाजपा नेता), रविंद्र कुशवाहा (पर्व सांसद), मो० जियाउद्दीन रिज़वी (विधायक सिकंदरपुर), संजय यादव (पर्व विधायक सिकंदरपुर), राजधारी सिंह (पूर्व मंत्री), केशव चौधरी (ब्लॉक प्रमुख नवानगर),विवेक सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवानगर),SHO थाना सिकंदरपुर, इस यज्ञ को सफल बनाने में सार्थक सहयोग फाउंडेशन शशांक चतुर्वेदी द्वारा निः शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। समाजसेवी संगठन मित्र सहायता परिवार के सत्येंद्र यादव राजू द्वारा निः शुल्क काफी वितरण किया गया। डूहा सेवा समिति के द्वारा लड्डू प्रसाद वितरण किया गया। नव युवक मंगल दल द्वारा शरबत वितरण किया गया। अंत मे क्षेत्र के वरिष्ठ मीडिया कर्मियों में अंगद कुमार, विनोद कुमार, आरिफ अंसारी, निर्भय यादव( बलिया की बात), आशुतोष मिश्रा, घनश्याम तिवारी, दिलीप सिंह, प्रदीप बच्चन इत्यादि दर्जनों वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए उन्हें अंग वस्त्र एंव प्रशस्ति पत्र दे कर आदर पूर्वक हार्दिक सम्मान से सम्मानित किया गया।

