गोण्डा: मोतीगंज पुलिस ने ज्वैलरी शॉप में चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोण्डा: मोतीगंज पुलिस ने ज्वैलरी शॉप में चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

 


ब्यूरो रिपोर्ट: शिव शरण, गोण्डा

गोण्डा: जनपद के मोतीगंज थाना क्षेत्र के कहोबा बाजार में स्थित एक ज्वैलरी की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


घटना का विवरण

आवेदक श्रीपाल सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी (निवासी: ग्राम विद्यानगर, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा) की तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 214/26, धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना चौकी प्रभारी कहोबा, उप-निरीक्षक सुधीर यादव द्वारा की जा रही है।


पुलिस टीम की कार्रवाई

थानाध्यक्ष तेजनरायन गुप्ता के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। विवेचक व वरिष्ठ उप-निरीक्षक रामभवन पासवान पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त और तलाश के लिए रवाना हुए।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त बघेलवा चौराहे से कस्तुआ गांव की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

बृजेश सिंह उर्फ राम छविले (पुत्र: विजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, निवासी: ग्राम तुलसीपुर नवबरा, थाना मोतीगंज, गोण्डा, उम्र: करीब 21 वर्ष)


महेश सोनकर उर्फ रहेश (पुत्र: विश्राम, निवासी: पिपरा सूर्यमन, थाना मोतीगंज, गोण्डा, उम्र: करीब 28 वर्ष)


आपराधिक इतिहास

मु0अ0स0 214/26 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना मोतीगंज, गोण्डा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 सुधीर कुमार यादव


हे0का0 मनीराम निषाद


हे0का0 रुपेश कुमार सिंह


का0 आदित्य यादव


का0 विजेन्द्र कुमार

(थाना मोतीगंज, गोण्डा)



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies