प्रयागराज में विशेष 'पिंक तहसील दिवस' का आयोजन: महिलाओं की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में विशेष 'पिंक तहसील दिवस' का आयोजन: महिलाओं की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण

 


प्रयागराज:

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 (माह के तीसरे शनिवार) को जनपद प्रयागराज की समस्त तहसीलों में 'स्पेशल पिंक (समाधान दिवस) / मिशन शक्ति तहसील दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।


शासन के निर्देशानुसार, नवरात्रि की अवधि में पड़ने वाले शनिवार को विशेष रूप से 'पिंक तहसील दिवस' के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया था, ताकि महिला सशक्तिकरण को और गति मिल सके।


तहसीलवार निस्तारण का विवरण:

जनपद की विभिन्न तहसीलों में महिला अधिकारियों के नेतृत्व में महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया, जिसका विवरण इस प्रकार है:

तहसील सदर: सीडीओ प्रयागराज श्रीमती हर्षिका सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती उपमा पाण्डेय के नेतृत्व में कुल 8 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया।


तहसील फूलपुर: जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता एवं तहसीलदार फूलपुर सुश्री दिव्यांशी सिंह के नेतृत्व में कुल 5 प्रकरणों का निस्तारण हुआ।


तहसील हण्डिया: उप जिलाधिकारी श्रीमती नन्दनी शाह के नेतृत्व में कुल 6 प्रकरणों का त्वरित समाधान किया गया।


तहसील सोरांव: नायब तहसीलदार श्रीमती नैन्सी शुक्ला के नेतृत्व में कुल 4 प्रकरण निपटाए गए।


तहसील कोरांव: बाल विकास परियोजना अधिकारी शाहीन रिजवी के नेतृत्व में कुल 8 मामलों का निस्तारण किया गया।


तहसील बारा: नायब तहसीलदार श्रीमती संतोश यादव के नेतृत्व में महिलाओं से जुड़े कुल 13 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हुआ।


तहसील मेजा (भेजा): नायब तहसीलदार मांडा सुश्री आकांक्षा बाजपेयी के नेतृत्व में सबसे अधिक कुल 16 प्रकरणों का समाधान किया गया।

तहसील करछना: सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री कुंजलता एवं नायब तहसीलदार (मध्य करछना) श्रीमती स्नेहा के नेतृत्व में कुल 8 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।


अधिकारियों को सख्त निर्देश:

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने जनपद की सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि केवल इसी सप्ताह तक सीमित न रहकर, बल्कि प्रत्येक दिन और प्रत्येक नियमित तहसील दिवस पर महिलाओं की समस्याओं को पूरी प्राथमिकता के साथ सुना जाए और उनका समयबद्ध समाधान किया जाए। प्रशासन का उद्देश्य इस अभियान के सकारात्मक परिणाम जमीनी स्तर पर लाना है, और आने वाले दिनों में ऐसे जन-कल्याणकारी अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies