ऑल कायस्था ने अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या के मामले में न्याय एवं उच्चस्तरीय जाँच की माँग की
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ऑल कायस्था ने अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या के मामले में न्याय एवं उच्चस्तरीय जाँच की माँग की



 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिवक्ता श्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर ऑल कायस्था संस्था ने गहरा दुःख एवं आक्रोश व्यक्त किया है। संस्था के कार्यसमिति ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जाँच कराने, सभी संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की माँग की है।


संस्था ने कहा कि इस घटना से मृतक के परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। संस्था ने यह भी माँग की है कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए किसी भी राजनीतिक दबाव से मुक्त निष्पक्ष जाँच कराई जाए तथा न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।


ऑल कायस्था ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता प्रदान करने और मामले में व्यक्तिगत संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।


संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि कायस्थ समाज न्याय की माँग को लेकर एकजुट है। यह लड़ाई किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय, कानून के शासन और पीड़ित परिवार को उसका अधिकार दिलाने के लिए है। संस्था ने स्पष्ट किया कि दोष सिद्ध होने पर सभी दोषियों को कानून के अनुसार कठोरतम दंड मिलना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies