रिपोर्ट: प्रदीप बच्चन, ब्यूरो चीफ, बलिया
सिकंदरपुर (बलिया): 2 अक्टूबर। विधानसभा सिकंदरपुर अंतर्गत ग्राम सभा किकोड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों ने गांव स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पहार पहनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया।
इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने गांधी जी के जीवन वृत्त, उनके विचारों तथा देश की आजादी में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बापू के सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
(


