मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सम्बंध में अर्न्तविभागीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सम्बंध में अर्न्तविभागीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न



*0 से 5 वर्ष तक के कोई भी बच्चे टीकाकरण से वंचित न होने पाये-मुख्य विकास अधिकारी*


जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सम्बंध में अर्न्तविभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उप श्रमायुक्त, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न होने पाये। उन्होंने कहा कि गम्भीर बीमारियों से सुरक्षा के लिए टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम को व्यापक प्रचार-प्रसार करके लोगो को बच्चों के टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाये, जिससे कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहने पाये। बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन में सहयोग के लिए सभी अर्न्तविभागीय अधिकारियों को सहयोग करने के लिए कहा।


अर्न्तविभागीय में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग, सूचना विभाग, पंचायती राज संस्थाएं, श्रम विभाग, नगरी निकाय, श्रम विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी उपस्थित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। कोई भी परिवार जो अपने बच्चों को टीकाकरण से मना करें, उनको मोटिवेट करते हुए टीकाकरण करने में सहयोग करने के लिए प्रेरित करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया की जीरो डोज बच्चे जो की 1 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है और पेंटा वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं मिली है ऐसे बच्चों का टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। कार्यक्रम का संचालन यूनिसेफ गावी जीरो डोज जेएसआई के सहयोग से किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री ए0के0 तिवारी ने कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न होने पाये। उन्होंने कहा कि छूटे हुए एवं शून्य डोज के बच्चे टीकाकरण से वंचित न होने पाये। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ आलोक कुमार, यूनिसेफ से सुनील चौधरी, मंडलीय स्वास्थ्य समन्वयक गावी, जेएसआई से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शिवराम चौबे, सब डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार यूएनडीपी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies