दिनांक: 14 अक्टूबर, 2026 प्रयागराज
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ महोदया,मंडलायुक्त प्रयागराज मंडल प्रयागराज एवं जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर पावन पर्व नवदुर्गा पर आम जन को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा रेलवे स्टेशनों / ट्रेनों में जनपद से आपूर्ति हो रहे खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 14.10.2026 को जनपद में सघन छापेमारी की गयी।
* कार्यवाही विवरण -
*1. रेलवे खान-पान - M/s R.K. Associates Pvt. Ltd., TP Nagar, धूमनगंज -*
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री समला प्रसाद के नेतृत्व में निरीक्षण। मौके पर प्रबंधक श्री कन्हैया लाल उपस्थित। वाटर टेस्ट रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र, हैंडलर्स मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत किया गया। साफ-सफाई संतोषजनक, डी-फ्रीजर का तापमान मानक अनुरूप। यहाँ से कुल *05 नमूने - (1) अरहर दाल, (2) आयोडाइज्ड नमक, (3) कचौड़ी, (4) मैदा, (5) आटा* गुणवत्ता के सन्देह पर संग्रहित।
*2. ई-कॉमर्स एवं क्विक-कॉमर्स स्टोर -*
*a) Instacart, चकिया राजरूपपुर रोड, जोन-2 -* 04 नमूने - मूंगफली दाना, कुट्टू आटा, मखाना, टोफू।
*b) Blinkit Store, तेलियरगंज -* साबूदाना का 01 नमूना संग्रहित, कमियों पर सुधार निर्देश।
*3. - नैनी, करछना एवं चाका ब्लॉक -* किराना, मिठाई एवं फैमिली बाजारों का निरीक्षण, व्रत में उपयोग होने वाले साबूदाना, घी, पेड़ा एवं सेंधा नमक के नमूने संकलित।
*4. अनिग डेयरी -* फूलपुर से नान साल्टेड बटर का नमूना संग्रहित।
5.मानस बाजार त्रिवेणीपुरम झूसी के खाद्य प्रतिष्ठान से संदेह के आधार पर साबूदाना मूल पैक में आरुष गोल्ड ब्रांड, एवं सिंघाड़े का आटा का विधिक नमूना नियमा अनुसार संग्रहित करते हुए मौके पर सील मोहर किया गया ततपश्चात इंस्टा कार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के खसरा नंबर 128 नायिका झूसी प्रयागराज के प्रतिष्ठा से सनफीस्ट ब्रांड का Dark fantasy choco fills का विधिक नमूना संग्रहित किया गया
सभी नमूनों को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है, रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।
कार्यवाही सतत जारी रहेगी।


