गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट: शिव शरण गोण्डा: रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा के बहुउद्देशीय हॉल में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के सम्मान में एक भव्य जिला-स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण अंचल में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों को इस दौरान सम्मानित किया गया तथा उन्हें सुरक्षा उपकरण के रूप में टॉर्च एवं धोती वितरित की गईं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य संबोधन का लाइव (सजीव) प्रसारण दिखाया गया, जिसे यहाँ मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम प्रहरियों ने बेहद ध्यान से सुना।
इस अवसर पर सरकार द्वारा ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की घोषणा की गई, जिससे ग्रामीण प्रहरियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में इनकी रही खास मौजूदगी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि और शीर्ष अधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:
भाजपा जिलाध्यक्ष: इकबाल बहादुर तिवारी
सदर विधायक: प्रतीक भूषण शरण सिंह
मनकापुर विधायक: रमापति शास्त्री
तरबगंज विधायक: प्रेम नारायण पाण्डेय
मेहनौन विधायक: विनय कुमार द्विवेदी
पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), देवीपाटन परिक्षेत्र: अशोक कुमार
जिलाधिकारी (डीएम): प्रियंका निरंजन
पुलिस अधीक्षक (एसपी): अभिषेक
पुलिस अधीक्षक (एसपी): अभिषेक पुलिस और जनता के बीच की मजबूत कड़ी हैं ग्राम प्रहरीकार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि गाँव की छोटी-बड़ी आपराधिक सूचनाओं और गतिविधियों को समय पर पुलिस तक पहुँचाने में ग्राम प्रहरी 'तीसरी आँख' की तरह कार्य करते हैं। इनकी सजगता और सक्रियता से ही ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था कायम रखना आसान होता है।समारोह के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों काे मंच से सम्मानित किया गया और उन्हें पूरी निष्ठा व मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

