जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराये जाने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराये जाने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न


मतदेय स्थलों के परिवर्तन, संशोधन आदि के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का यदि कोई सुझाव अथवा आपत्ति हो, तो उसे 23 अक्टूबर तक उपलब्ध करायें


प्रयागराज 16 अक्टूबर।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर मतदेय स्थलों के सम्भाजन/पुनर्व्यवस्थापन सम्बन्धी कार्यवाही दिनांक 02.11.2026 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों अन्तर्गत 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही पूर्ण कराने हेतु निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार दिनांक 16.10.2026 से दिनांक 18.10.2026 तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण एवं नये मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भवनों का चिन्हांकन एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराने के प्राप्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को संगम सभागार में मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित की गयी।


    बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1200 मतदाताओं के आधार पर पूर्ण कराने हेतु निर्धारित समय-सारिणी के एवं सम्भाजन के सम्बन्ध में आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों के बारे में अवगत कराते हुये बताया गया कि आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन दिनांक 19.10.2026 को किया जायेगा। आलेख्य प्रकाशन दिवस के पश्चात मतदेय स्थलों के परिवर्तन / संशोधन आदि के सम्बन्ध में सभी राजनैतिक दल सुझाव / शिकायते सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, प्रयागराज में दिनांक 23.10.2026 तक उपलब्ध करा सकते हैं। 


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती उपमा पाण्डेय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies