सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिव्यांग रागिनी को दी 2 लाख की आर्थिक सहायता, इलाज और पढ़ाई का भी उठाया जिम्मा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिव्यांग रागिनी को दी 2 लाख की आर्थिक सहायता, इलाज और पढ़ाई का भी उठाया जिम्मा

 


(रिपोर्ट: प्रदीप बच्चन, ब्यूरो चीफ, बलिया)

बलिया/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर क्षेत्र की दिव्यांग बच्ची रागिनी के परिवार ने शनिवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। बांसडीह के प्रमुख सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे इस परिवार को अखिलेश यादव ने 2 लाख रुपये का सहायता चेक प्रदान किया। 

 कार्यकर्ताओं ने भी दी 50 हजार की मदद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ ही सपा कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी ओर से 50 हजार रुपये की नकद सहायता राशि रागिनी के परिवार को सौंपी। इस दौरान अखिलेश यादव ने रागिनी के बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू (KGMU) अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा इलाज कराने और उसकी आगे की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया।  

परिवार ने जताया आभार

आर्थिक मदद, मुफ्त शिक्षा और इलाज के आश्वासन के बाद रागिनी और उसके परिजनों ने अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies