बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने 1200 बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने 1200 बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, हर संभव मदद का दिया आश्वासन


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया। जनपद में बाढ़ की विभीषिका के बीच राहत और बचाव कार्य तेज हो गए हैं। रविवार (13 सितंबर) को मनियर इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बांसडीह विधायक केतकी सिंह, एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्रा और तहसीलदार बांसडीह नितिन सिंह ने बाढ़ प्रभावित दियरा टुकड़ा नंबर दो व ककरघट्टा खास के 1200 जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित की।


सामग्री वितरण के दौरान विधायक केतकी सिंह ने प्रभावित महिलाओं से सीधे बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और भरोसा जताया कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन हर कदम पर उनके साथ हैं। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार बांसडीह को सख्त निर्देश दिए कि राहत वितरण कार्य में पूरी निष्पक्षता बरती जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे।



इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शारदानंद साहनी, जिला मंत्री राजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शितांशु गुप्ता, लड्डू पाठक, कमलेश उपाध्याय, कन्हैया सिंह, राजकुमार गुप्ता, अजीत सिंह, प्रिंस तिवारी, प्रधान जवाहर राजभर, विनय, कंचन के साथ-साथ क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत पश्चिम पटखौली में भी बांटी गई राहत सामग्री

बाढ़ राहत अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत पश्चिम पटखौली में भी राहत सामग्री का वितरण किया गया। यहाँ ग्राम प्रधान अशोक पाठक और नायब तहसीलदार आशीष सिंह की मौजूदगी में 51 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट प्रदान की गई। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल खेदन राम और मनियर कस्बे के लेखपाल महातम सहित कई स्थानीय प्रशासनिक कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies