प्रयागराज 14 सितम्बर: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति एवं प्रयागराज के माननीय प्रभारी मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर जनपद के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल एक औपचारिकता या कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनसेवा और सुशासन को हर घर तक पहुंचाने का एक व्यापक माध्यम है। इसके तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा और नागरिकों को 'विकसित भारत-2047' के निर्माण से जोड़ा जाएगा।
माननीय प्रभारी मंत्री प्रयागराज/जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस के सभागार में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में माननीय प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में देश में हुए ऐतिहासिक विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के साथ ही विकसित भारत-2047 के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए कार्यक्रम को संपन्न कराया जाए।
अभियान के मुख्य बिंदु और प्रमुख कार्यक्रम:
17 सितम्बर को 'आशीर्वाद का दीया': अभियान के शुभारंभ पर पूरे जिले के सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों पर व्यापक स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
प्रमुख गतिविधियां: एक माह तक चलने वाले इस अभियान में ‘नमो सेवा गाथा’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘मेरे सपनों का भारत’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे कई नवाचारी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जनोपयोगी कार्य: जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में श्रमदान, रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, गौशाला सेवा, अमृत सरोवर कार्य और महिला स्वास्थ्य जागरूकता जैसी गतिविधियां चलाई जाएंगी।
व्यापक सहभागिता: ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
माननीय प्रभारी मंत्री जी ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अन्तर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज’ एवं ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों के अनुभव, सेवा गतिविधियों, नवाचारों और विकसित भारत-2047 के संकल्प को व्यापक जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सेवा गतिविधियां, श्रमदान, रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, गौशाला एवं अमृत सरोवर में सेवा कार्य, महिला स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता, दिव्यांगजन सहयोग, सहित विभिन्न जनोपयोगी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
मा. प्रभारी मंत्री ने कहा कि कि 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण एवं मा. जनप्रतिनिधिगण अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी भवनों, कार्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिन-जिन योजनाओं के जितने लाभार्थी हैं, उन्हें भी इस अभियान से जोड़ते हुए उनके घरों पर दीप प्रज्ज्वलित कराया जाए। मा. प्रभारी मंत्री ने कहा कि आशीर्वाद का दिया केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि जनसेवा, विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक होगा। कहा कि इस जनभागीदारी अभियान को सफल बनाएं।
इस अवसर पर मा0 मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, माननीय सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, माननीय विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, माननीय विधायक फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक श्री कोरांव श्री राजमणि कोल, माननीय विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, म विधायक शहर उत्तर श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक शहर पश्चिम श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मा0 महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, विधान परिषद सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी, महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, गंगा पार जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुना पार जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ऋषिराज, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा सहित सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।


