प्रयागराज। विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत रविवार को दारागंज स्थित दशाश्वमेध घाट पर सिविल डिफेंस द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, चीफ वार्डन अनिल कुमार और वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक (एडीसी) राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा निरंतर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।
उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर दैनिक आदत बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान बैनर व पोस्टरों के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
इस स्वच्छता अभियान में नागरिक सुरक्षा प्रयागराज के अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग और संस्थाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन एल. के. अहेरवार, श्री कृष्ण तिवारी, राजेंद्र कुमार तिवारी 'दुकानजी', आशीष बाजपेई, पूर्व उप महापौर अनामिका चौधरी (नमामि गंगे), रिटायर्ड मेजर सुनील कुमार निषाद, राजेश पाठक, काशी नाथ सोनकर, प्रभात मौर्य और नगर निगम से रंजन जी के साथ बड़ी संख्या में सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


