उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में LBD कक्ष का भव्य उद्घाटन; BSA अनिल कुमार ने की ‘करके सीखने’ की पहल की सराहना
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में LBD कक्ष का भव्य उद्घाटन; BSA अनिल कुमार ने की ‘करके सीखने’ की पहल की सराहना

 


प्रयागराज, 12 सितंबर 2026:

उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर (विकासखंड चाका) में शनिवार को ‘लर्निंग बाय डूइंग’ (LBD) कक्ष का भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) श्री अनिल कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डी.सी. समेकित शिक्षा श्री विकास पाण्डेय भी उपस्थित रहे। अतिथियों के आगमन पर स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने बैंड की मधुर धुनों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।


मां सरस्वती के पूजन व माल्यार्पण के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है। बच्चों को गतिविधियों व प्रयोगों के माध्यम से सीखने के अवसर मिलने चाहिए। LBD कक्ष विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और व्यावहारिक सोच विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने पर्यावरण व जल संरक्षण पर भी विचार रखे।


BSA अनिल कुमार ने प्रधानाध्यापिका श्रीमती कमर सुल्तान के कुशल नेतृत्व, विद्यालय के सुव्यवस्थित वातावरण और नवाचारों की सराहना की। प्रधानाध्यापिका ने अतिथियों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और कहा कि LBD कक्ष से बच्चों को ‘करके सीखने’ का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies