बचपन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन: बाल रोग एवं मनोरोग विशेषज्ञों ने की जांच
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बचपन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन: बाल रोग एवं मनोरोग विशेषज्ञों ने की जांच

 


कानपुर (apsingh): दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित 'बचपन डे केयर सेंटर' में गुरुवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य डे केयर सेंटर में आने वाले विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जांच करना और उन्हें उचित परामर्श देना था।



शिविर के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. पाठक तथा मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश पासवान ने उपस्थित रहकर श्रवण दिव्यांग (सुनने में असमर्थ), दृष्टि दिव्यांग (देखने में असमर्थ) और बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित बच्चों का बारीकी से स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समझा और उनके सुधार के लिए अभिभावकों को जरूरी सुझाव दिए।


कार्यक्रम के दौरान सेंटर के समन्वयक चंद्र भान द्विवेदी सहित संस्था के विशेष शिक्षक, अन्य कार्मिक तथा बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। अभिभावकों ने विभाग और डॉक्टरों की इस पहल की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies