मनियर बस स्टैंड पर राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर बस स्टैंड पर राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

 

पार्थिव शरीर पहुंचते ही नम आंखों से लोगों ने अपने प्रिय नेता को दी अंतिम विदाई

बलिया | प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी के निधन से उनके गृह क्षेत्र सहित पूरे बलिया जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।


शनिवार की रात उनके पार्थिव शरीर के मनियर पहुंचने की सूचना मिलते ही अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए मनियर बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोग काफी देर तक बेहद नम आंखों और गमगीन माहौल में पार्थिव शरीर के आने का बेसब्री से इंतजार करते रहे।



रात करीब 9:30 बजे जैसे ही राम गोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर मनियर बस स्टैंड पहुंचा, वहां मौजूद सभी लोगों का दिल भर आया। समर्थकों और आम जनता ने अश्रुपूरित आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि समर्पित की।

वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों की रही मौजूदगी

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक भगवान पाठक, जिला कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह, समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, हरेंद्र सिंह, विजय यादव तथा समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष शिवनारायण राय सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies