मनियर में यूरिया खाद का संकट, एक बोरी के लिए भटक रहे किसान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर में यूरिया खाद का संकट, एक बोरी के लिए भटक रहे किसान

 

प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। धान की फसल के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय में मनियर क्षेत्र के किसानों को यूरिया खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्र की कई खाद दुकानों पर एवं साधन सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध नहीं होने से किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। किसान सुबह से शाम तक दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

खाद विक्रेताओं का कहना है कि फिलहाल यूरिया का स्टॉक समाप्त हो चुका है और एक-दो दिन में नई खेप आने की संभावना है। इसके बाद ही किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा सकेगी।

किसानों का कहना है कि धान की फसल में इस समय यूरिया की सख्त आवश्यकता है। समय पर खाद नहीं मिलने से फसल की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है।

क्षेत्र के किसानों ने कृषि विभाग से तत्काल पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का यह भी कहना है कि यदि कहीं कालाबाजारी या अनियमितता हो रही है तो उसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद मिल सके।

किसानों का कहना है कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, लेकिन यदि खेती के सबसे महत्वपूर्ण समय पर खाद ही उपलब्ध नहीं होगी तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies