आशाओं, एएनएम व आशासागीनी की समस्याओं की जांच हेतु पीएचसी मनियर पहुंचे एसीएमओ, वार्ता विफल रही ।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आशाओं, एएनएम व आशासागीनी की समस्याओं की जांच हेतु पीएचसी मनियर पहुंचे एसीएमओ, वार्ता विफल रही ।

 


प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। एएनएम, आशा संगिनी एवं आशा बहुओं की समस्याओं की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बलिया के निर्देश पर सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद चौधरी व विभागीय प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मनियर पहुंचे। उन्होंने उपस्थित आशा बहुओं, आशा संगिनियों एवं एएनएम गणों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की तथा उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में भी संबंधित कर्मियों से वार्ता की गई। करीब 3 घंटे चली वार्ता विफल रही। शिकायत कुर्तियों ने अधिकारी के सामने शिकायतों की झड़ी लगा दी यहां तक की एक आशा वहु ने शिकायत करते-करते उनके आंख से आंसू छलक गये अंतत आशाओं को वृहस्पतिवार को बलिया सीएमओ कार्यालय बुलाया गया। 


सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद चौधरी ने बताया कि आशा संगिनी, आशा बहुओं एवं एएनएम द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को सुन लिया गया है। समस्त तथ्यों की जांच एवं संकलित जानकारी के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बलिया को प्रेषित की जाएगी।

गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व बड़ी संख्या में एएनएम, आशा संगिनी एवं आशा बहुएं क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह के आवास पर पहुंची थीं। उन्होंने विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह को एक पत्रक सौंपी थी।शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित व परेशान किया जाता है, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है तथा वेतन काटने की धमकी दी जाती है। उनका यह भी कहना था कि कई बार उनका वेतन काटा भी गया है।आशा कार्यकत्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रतिदिन अस्पताल का कोई न कोई कर्मचारी एएनएम सेंटर पर पहुंचकर उनकी उपस्थिति की जांच करता है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर द्वारा बाहर की दवा लिखा जाता है जब तक दवा खरीद कर नहीं आती तब तक डिलीवरी मरिज को नहीं छोड़ा जाता है आशा संगिनी एवं आशा बहुओं द्वारा ज्ञापन भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया जिसमें मांग की गई आशाओं की मीटिंग प्रभारी चिकित्साधिकारी के रूय में न बुलाया जाए। प्रसव होने पर मिले प्रमाण पत्र को फाड़ कर न फेंका जाए। अगर आशा किसी भी सरकारी अस्पताल में डिलीवरी ले जाकर कराती है तो उनका 600 रुपया मानदेय दिया जाय। अगर प्रसव केंद्र पर 24 घंटे मरीज रहता है तो उनको खाने-पीने की व्यवस्था की जाए। दवा के नाम पर 2000 से 3000 रुपए की दवा प्राइवेट दुकानों से खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए। मनियर पीएचसी पर अगर आशा किसी मरीज को चेकअप कराने के लिए न ले जाने पर की स्थिति में आशा का वेतन न रोका जाए। उनकी समस्याओं को समझा जाए ।आशाओं के साथ गलत शब्द का प्रयोग न किया जाए। आशा बहू किसी भी अस्पताल में डिलीवरी लेकर अगर वह जाए तो उनका वेतन न रोका जाए ।आदि मांगों का पत्रक सौंपा।

वहीं, पीएचसी प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह रावत ने इन आरोपों के संबंध में कहा कि जिलाधिकारी, बलिया के निर्देशानुसार सोमवार से शनिवार तक संबंधित एएनएम सेंटर पर एएनएम, आशा संगिनी एवं आशा बहुओं की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। निर्धारित दिनों में अनुपस्थित रहने पर उपस्थिति दर्ज नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में आशा बहुएं एवं आशा संगिनी सप्ताह में केवल दो दिन ही एएनएम सेंटर पर उपस्थित होती थीं। अब सोमवार से शनिवार तक उपस्थिति के निर्देशों के अनुपालन में जांच की जा रही है, जिसके कारण उनके द्वारा विरोध किया जा रहा है।

इधर, वार्ड नंबर सात के सभासद अभय सिंह ने आशा बहुओं, आशा संगिनियों एवं एएनएम को आश्वस्त किया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वह बृहस्पतिवार को अपने खर्च पर सभी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि वहां भी समाधान नहीं होता है तो उनकी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। अगर सुनवाई नहीं हुई तो बलिया आने पर सीएम के सामने समस्याएं रखी जाएगी।

फिलहाल, एसीएमओ की जांच एवं रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आशा बहुओं, आशा संगिनियों एवं एएनएम की शिकायतों पर क्या कार्रवाई होती है तथा उपस्थिति को लेकर चल रहा विवाद किस दिशा में आगे बढ़ता है। प्रमुख रूप से एएनएम मीना सिंह, सोनम यादव ,ललीता, शिल्पी, बेबी राजभर, सीमा यादव, देवी भारद्वाज, आशा संगिनी ललिता देवी , एवं आशा आशा गिरी, नैना देवी, सुलेखा देवी ,शोभा तिवारी ,सुशीला पाठक, पुष्पा देवी, प्रमिला देवी, अनीता यादव, उषा ,माला आदि मौजूद रही। इस संबंध में इस सीएमओ अरविंद चौधरी ने कहा कि आशाओं एएनएम व आशा संगिनी की समस्या सुन ली गई है। कुछ गलतियां तो हुई है रिपोर्ट वृहस्पति वार को सीएमओ बलिया के यहां यहां प्रस्तुत किया जाएगा वहां शिकायतकर्ताओं को भी बुलाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies